B Complex tablet uses – विटामिन B कॉम्प्लेक्स टॆबलेट क्या काम आती है

 B Complex tablet uses- विटामिन B कॉम्प्लेक्स टॆबलेट क्या काम आती है ?

हमारे शरीर को स्वस्थ रहने के लिये विटामिन्स की जरूरत होती है। और आज हम बात करने वाले हैँ Vitamin B complex की।  जैसे कि नाम से पता चल रहा है कि ये एक अकेला विटामिन नहीं है बल्कि कई सारे विटामिन्स का समूह है  

B Complex vitamin name 

इसके अन्दर  कुल आठ विटामिन्स मिली होती है जो निम्नलिखित हैँ। 


B1 (thiamin)


B2 (riboflavin)


B3 (niacin)


B5 (pantothenic acid)


B6 (pyridoxine)


B7 (biotin)


B9 (folate [folic acid])


B12 (cobalamin)

Modicare well vitamin B- Complex

B Complex
B Complex tablet uses 
B Complex is used for 
विटामिन बी कॉंप्लेक्स टैबलेट क्या काम आती है ?
What B Complex vitamin Benefit 
विटामिन बी कॉम्प्लेक्स की कमी से क्या होता है ?
B Complex syrup uses in hindi 
विटामिन बी कॉम्प्लेक्स की कमी के लक्षण  


 B1 (thiamin) 

B1 हमारे शरीर के लिये बहुत जरूरी है क्यूंकि शुगर मेटाबोलिज्म इसी के कारण होता है। अगर विटामिन B1 की कमी हमारे शरीर में हो जाए तो उसके कारण बेरी बेरी रोग हो जाता है। जिसमें हार्ट की मसल्स कमजोर हो जाती है। और साथ ही साथ याददाश्त भी कमजोर हो सकती है। 

विटामिन B1 के अच्छे स्रोत हरी मटर आलू और मशरूम हैँ। हरी मटर और आलू को स्टीम करके खाएं तो लाभ प्रद होगा। आलू के चिप्स में विटामिन नहीं मिलता है लेकिन आलू को सब्जी के रूप में खा सकते हैँ। 


B2 (riboflavin) 

विटामिन B2 जिसको हम राइबोफ्लेविन कहते हैँ वो हमारे शरीर के लिये अति आवश्यक है। इस विटामिन की कमी से जीभ में सूजन आ जाती है। स्किन रूखी हो जाती है और त्वचा में इंफेक्शन हो जाता है। 


विटामिन B2 के मुख्य स्रोत आलू पालक और मशरूम हैँ। 


B3 (niacin)

विटामिन B3 जिसको नियासिन कहते हैँ यह हमारे शरीर के लिये बहुत जरूरी है क्योंकि यह बाकी विटामिन्स को (अब्जोर्ब) सोखने में शरीर की मदद करता है। इसकी कमी से पिलैग्रा नामक बीमारी होती है। 


इसके मुख्या स्रोत सूरजमुखी के बीज आलसी के दाने नट्स आदि में B3 भरपूर मात्रा में पाया जाता है। 


B5 (pantothenic acid)

विटामिन B5 हमारे शरीर के लिये बहुत जरूरी है क्योंकि विटामिन B5 का शरीर के कोलेस्ट्राल मेटाबॉलिज्म में अहम रोल निभाता है। इसकी कमी से त्वचा पर मुंहासे बहुत बढ़ जाते हैँ। 


विटामिन B5 के मुख्य स्रोत अण्डा और टमाटर हैँ। 


B6 (pyridoxine)

विटामिन B6 की कमी मिर्गी के दौरे भी पड़ सकते हैँ। विटामिन B6 त्वचा और बालों के लिये बेहद फायदेमंद है। विटामिन B6 लीवर के मेटाबॉलिज्म में भी अहम भूमिका निभाता है। 

केला गाजर B6 के मुख्य स्रोत है। 


B7 (biotin)

विटामिन B7 को बायोटिन भी कहा जाता है। विटामिन B7 प्रेगनेंट लेडीज के लिये बहुत फायदेमंद है। क्योंकि विटामिन B7 की कमी से गर्भ में पल रहे बच्चे के दिमाग के विकास पर बुरा असर पड़ सकता है। 


विटामिन B7 के मुख्या स्रोत मूँगफली बादाम आदि हैँ। भुनी मूंगफली को खाने से शरीर B7 जल्दी सोखता है। 



B9 (folate [folic acid])

 विटामिन B9 को फोलिक एसिड भी कहा जाता है। यह हमारे शरीर के लिये अत्यंत आवश्यक है क्योंकि यह इम्यून सिस्टम को सपोर्ट करता है , हार्ट को प्रोटेक्ट करता है प्रॉपर ग्रोथ और डेवलपमेंट बढ़ाता है। याददाश्त तेज करता है सोचने समझने की क्षमता को विकसित करता है। B9 फिजिकल और मनोवैज्ञानिक दोनों हेल्थ के लिये बहुत जरूरी होता है। 

इसकी कमी से शरीर में खून की कमी हो जाती है जिससे एनीमिया नामक बिमारी हो जाती है। विटामिन B9 की कमी से डिप्रेशन के साथ रेड ब्लड सेल्स में कमी आ जाती है। जिससे शरीर को ऑक्सिजन पर्याप्त नहीं मिलता गई और थकान महसूस होती है। B9 की कमी से अल्जाइमर यानी भूलने की बिमारी हो जाती है। 


B12 (cobalamin)

विटामिन B12 शरीर में खून बनाने में मदद करता है ब्रेन के फंक्शन में मदद करता है। तंत्रिका तन्त्र को मजबूत करता है  B12 की कमी से मुंह में छाले पड़ जाते हैँ , मुंह में फंगस हो जाता है। 40 साल की उम्र के बाद B12 का लेवल कम हो जाता है इसलिये इसका सेवन 40 की उम्र के बाद जरूर करना चाहिये। 

B12 की कमी से हाथ पैर में झनझनाहट होती है सुइयाँ जैसी चुभती है , B12 की कमी से खून की कमी हो जाती है हमेशा थकान महसूस होगी। आदमी थोड़ा सा चलने पर हांफने लगता है। B12 की अगर बहुत कमी हो जाती है तो मेन्टल बैलेन्स हिल सकता है।

B Complex कब और कितनी टॆबलेट लेनी चाहिये ?

B complex  टैबलेट/ सिरप  दिन में 1 टैबलेट/चम्मच  खाने के बाद पानी से लेना चाहिये। 

 बी कॉम्प्लेक्स का सेवन 30 से 60 दिन तक कर सकते हैँ या जब तक इसकी कमी पूरी ना हो जाए।

Leave a Comment