Khali Pet Apple Khane ke Fayde-खाली पेट सेब खाने के चमत्कारी फायदे

Khali Pet Apple Khane ke Fayde
सुबह खाली पेट सेब खाने के चमत्कारी फायदे
https://healthmagazineinfo.com/

Khali Pet Apple Khane ke Fayde ऐसा कहा गया है कि यदि आप 1 सेब रोजाना खाते हैँ तो आप डॉक्टर को दूर रख सकते हैँ क्यूँकि सेब के अन्दर अन्य फलों की अपेक्षा भरपूर मात्रा में न्यूट्रिएंट्स और विटामिंस पाए जाते हैँ।

वैसे तो सेब को हम अक्सर कभी भी खा लेते हैँ लेकिन सेब खाने को लेकर कुछ समय का ध्यान रखें और सही समय पर इसका सेवन करें तो इसका असर हमारे शरीर पर बहुत अच्छा होता है जैसे यदि इसका सेवन सुबह खाली पेट किया जाए तो शरीर को दुगुना फायदा देता है।

वहीं रात को सेब खाने से बचना चाहिये क्यूँकि रात को सेब खाने से पेट में एसिड बनेगा और कब्ज की समस्या हो सकती है। सेब में अल्कलाइन, फाइबर विटामिन C,A, और विटामिन K भरपूर मिलता है और अच्छी बात ये है कि इसमें कैलोरी की मात्रा कम मिलती है। सेब एक ऐसा फल है कि इसमें कोई फैट या कोलेस्ट्राल भी नहीं मिलता है।

खाली पेट सेब खाने के फायदे

1-वजन को कम करने में सहायक

दि आप अपने शरीर के वजन को कम या नियंत्रित रखना चाहते हैँ सुबह Khali pet apple khane ke fayde बहुत हैँ। सेब में फाइबर की मात्रा भरपूर होती है इसलिए प्रतिदिन सेब सुबह खाने से अधिक फाइबर के कारण काफी देर तक भूख नहीं लगती है और आप बार बार या ज्यादा खाने से बचे रहते हैँ इस तरह वजन भी नियन्त्रित रहता है।

2-हड्डियों को मजबूत बनाता है

सेब के अन्दर कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है इसलिए सुबह Khali Pet Apple khane ke fayde में एक फायदा यह भी है कि इसके सेवन से हड्डियां मजबूत होती हैँ साथ ही साथ शरीर को आवश्यक कैल्शियम भी मिलता रहता है।

3-त्वचा के लिये फायदेमन्द

आज की भागदौड़ व तनाव भरी जिन्दगी के साथ बढ़ते हुए प्रदूषण के कारण त्वचा की रंगत व चमक गायब सी हो गई है और ऐसे माहौल में सेब का सेवन त्वचा की रंगत व चमक सुधारने में लाभदायक हो सकता है।
सेब में विटामिन C व एन्टी एजिंग का गुण पाया जाता है जिसके कारण शरीर में ऊर्जा बनी रहती है और थकान का अनुभव नहीं होता है व सर्दी जुकाम और एलर्जी से बचाने में मददगार हो सकता है।

4- हृदय को स्वस्थ रखने में सहायक

सेब में विटामिन C और पोटैशियम होता है इसलिए सुबह खाली पेट सेब खाने से दिल का स्वास्थ्य अच्छा रहता है और हृदय से सम्बन्धित रोगों के खतरे को कम कर सकता है।

5-ब्लड प्रेशर को नियन्त्रित रखता है

सेब औषधियों से भरपूर फल है इसके फायदे अनेक हैँ। सेब के अन्दर फाइबर पाया जाता है जो ब्लड प्रेशर को नियन्त्रित रखता है।

6- रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत करता है।

सेब में विटामिन C ,पोटैशियम प्रोटीन व अन्य न्यूट्रिएंट्स मौजूद होते हैँ जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करते हैँ जिसके कारण हमारे शरीर में रोग आसानी से नहीं घुस पाता है। जिस तरह आज की पोलुशन और तनाव भरी जीवन शैली है इसका प्रभाव हमारे इम्युनिटी सिस्टम पर पड़ता है इसलिये हमें सुबह खाली पेट सेब का सेवन जरूर करना चाहिये।

7- आयरन व खून की कमी दूर करता है।

सेब में आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है जिससे शरीर में खून साफ रहता है व आयरन भी शरीर को पर्याप्त मात्रा में मिलता है। शरीर में जब आयरन की कमी होती है तो कमजोरी व थकान का अनुभव होता है इसलिये सुबह खाली पेट सेब खाने से खून की कमी व आयरन की कमी जैसी स्थिति से बचा जा सकता है।

8-बॉडी को डिटॉक्सिफाई करता है

सुबह खाली पेट सेब खाने से शरीर के अन्दर मौजूद खराब या बैड कोलेस्ट्राल कम या खत्म हो जाता है इसके अतिरिक्त नमक जो जमा हो जाता है उसकी भी सफाई हो जाती है। सेब का लगातार सेवन करने से मेटाबॉलिक रेट बढ़ जाती है जिससे पाचन सिस्टम अच्छा रहता है।

9-आँखों की रोशनी तेज होती है

सेब के अन्दर विटामिन C भरपूर मात्रा में पाई जाती है जो आंखों को फ्री रेडिकल्स के डैमेज से बचाने में मदद करता है और कोलेजन के उत्पादन में विटामिन C आवश्यक होती है। सेब न्यूट्रिएंट्स से भरपूर है इसलिये रोशनी बढ़ाने में सहायक हो सकता है।

10-अस्थमा बीमारी में लाभदायक

सेब में फ़्लेवोनोइड्स पाया जाता है जो हमारे फेफड़ों को मजबूत बनाने में सहायक होता है। इसलिए सुबह खाली पेट सेब खाने से फेफड़े मजबूत होते हैँ और अस्थमा बीमारी से राहत मिलती है।

11- कब्ज दूर करने में सहायक

सेब के अन्दर फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है इसलिए कब्ज गैस की समस्या में खाली पेट सेब का सेवन लाभदायक होता है।

12- पथरी में देता है आराम

सुबह खाली पेट सेब खाने से पथरी के दर्द से आराम मिलता है। सुबह एक गिलास एप्पल जूस भी पी सकते हैँ इससे स्टोन नहीं बनता। इसलिए यदि पथरी की समस्या से बचना चाहते हैँ तो सेब आपके लिये मददगार हो सकता है।

13- दाँतों को मजबूत बनाता है

सेब में मैलिक एसिड भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो सलाईवा बनाने में मदद करता है। सलाईवा से दाँतों का पीलापन कम होता है दाँत साफ रहते हैँ। सेब को छिलके सहित चबाकर खाना चाहिये इससे दाँतों की कैविटी में आराम मिलता है।

14- ब्लड शुगर को नियन्त्रित रखता है

हलाँकि सेब एक मीठा फल है इसलिये डाइबिटीज वाले लोग इसे खाने से पहले सोचते हैँ लेकिन एक्सपर्ट्स के अनुसार सेब के अन्दर फ्रक्टोज होता है ब्लड शुगर लेवल को प्रभावित नहीं करता है। सेब के अन्दर मौजूद फाइबर व पॉलीफेनाल्स, कार्ब्स को कम करके डाइबिटीज के लेवल को कम करने में सहायक होते हैँ।

15- सूजन कम करता है

सेब के छिलके के अन्दर फ़्लेवोनोइड्स क्वेरसेटीन पाया जाता है जो शरीर की सूजन को कम करने में सहायक होता है। इसलिए सुबह खाली पेट छिलके सहित सेब खाना लाभदायक होता है।

इसे भी पढ़ें –अमरूद खाने के 10 चमत्कारी फायदे-Guava benefits on empty stomach in hindi

खाली पेट सेब खाने के नुकसान या साइड इफेक्ट

हलाँकि Khali Pet Apple khane ke fayde बहुत हैँ कोई नुकसान नहीं है लेकिन कुछ लोगों को इसके साइड इफ़ेक्ट भी देखने को मिल सकते हैँ। यदि कुछ ऐसे लक्षण नजर आयें तो खाली पेट सेब ना खाएं जैसे :

  • स्किन पर दाने
  • डायरिया
  • गले या मुँह में खुजली
  • पेट में दर्द

डिस्क्लेमर : इस लेख में बताए गये टिप्स और अड्वाइस केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैँ। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में इन्हें आजमाने से पहले किसी चिकित्सक या विशेषज्ञ से परामर्श जरूर करें। ‘Health Information Magazine’ इसके लिये उत्तरदायी नहीं है।

Leave a Comment