Multivitamin Ke Fayde जानने से पहले ये जानना जरुरी है कि विटामिन्स क्या होते हैं
विटामिन्स ऐसे कार्बनिक यौगिक है जो की चाहे कम मात्रा में ही सही परन्तु हमारे शरीर के उचित कामकाज के लिए बहुत ही आवश्यक है। यह हमे भोजन से मिलते है। हमारा शरीर खुद से विटामिन्स नहीं बनाता या बहुत ही कम मात्रा में बनता है तो इनकी कमी हम भोजन से पूरी करते है।
हर जीव-जंतु को अलग अलग तरह के विटामिन्स चाहिए होते है। जैसे की मनुष्य का शरीर विटामिन C नहीं बना सकता तो हमे यह भोजन से लेना पड़ता है
विटामिन्स के प्रकार
विटामिन्स 13 प्रकार के होते है। आईये जानते है।
विटामिन ए | Multivitamin Ke Fayde Vitamin A in Hindi
विटामिन A का रासायनिक नाम रेटिनॉल (Retinal) है। यह फैट-सॉल्युबल (fat-soluble)
विटामिन है। विटामिन A का मुख्य काम है की हमारी मांसपेशियाँ और हड्डी को मज़बूती और ताकत देना। ये खून में कैल्शियम का संतुलन बनाये रखता है और मुँहासो के इलाज के लिए भी उपयोगी है। इसकी कमी से हमे आँखों के रोग हो सकते है।
विटामिन ए के मुख्य स्रोत है दूध, हरी सब्ज़ियां, पनीर। ये हमारे बालो को भी स्वस्थ रखता है।
विटामिन बी | Multivitamin Ke Fayde Vitamin B in Hindi
विटामिन बी – इसके कई रूप है। इसके बारे में विस्तार से जानकारी आपको निचे मिल जाएगी।
विटामिन बी – 1 Multivitamin Ke Fayde
रासायनिक नाम: थाइमिन (Thiamine)
यह वाटर-सॉल्युबल विटामिन है।
स्रोत: सूरजमुखी के बीज, अनाज, आलू, संतरे और अंडे।
फायदे: मस्तिष्क को विकसित रखने के लिए बहुत ही उपयोगी है। इसकी कमी से हमे बेरीबेरी रोग हो सकता है
विटामिन बी – 2 Multivitamin Ke Fayde
रासायनिक नाम: राइबोफ्लेविन (Riboflavin)
यह वाटर-सॉल्युबल विटामिन है।
स्रोत: केला, दूध, दही, मास, अंडे, हरी बीन्स और मछली।
फायदे: त्वचा को अच्छी रखने के लिए बहुत ही उपयोगी है।
विटामिन बी – 3 Multivitamin Ke Fayde
रासायनिक नाम: नियासिन (Niacin)
यह वाटर-सॉल्युबल विटामिन है।
स्रोत: खजूर, दूध, अंडे, टमाटर, गाजर, एवोकाडो।
फायदे: रक्तचाप को नियंत्रण में रखने और सिरदर्द, दस्त को कम करती है।
विटामिन बी – 5 Multivitamin Ke Fayde
रासायनिक नाम: पैंटोथेनिक एसिड (Pantothenic acid),
यह वाटर-सॉल्युबल विटामिन है।
स्रोत: एवोकैडो, अनाज, मांस।
फायदे: बालो को स्वस्थ और सफेद होने से बचाता है। इससे तनाव भी कम होता है।
विटामिन बी – 6 Multivitamin Ke Fayde
रासायनिक नाम: प्यरीडॉक्सीने (Pyridoxine)
यह वाटर-सॉल्युबल विटामिन है।
स्रोत: अनाज, मांस, केले, सब्जियां।
फायदे: यह सुबह की थकान कम करता है। तनाव और अनिद्रा से भी मुख्ती देता है।
विटामिन बी – 7 Multivitamin Ke Fayde
रासायनिक नाम: बायोटिन (Biotin)
यह वाटर-सॉल्युबल विटामिन है।
स्रोत: अंडे की जर्दी (Egg yolk), सब्जियां।
फायदे: यह त्वचा और बालो के लिए बहुत ही अच्छा है। इसकी कमी से हमे जिल्द की सूजन (dermatitis) हो सकती है।
विटामिन बी – 9 Multivitamin Ke Fayde
रासायनिक नाम: फोलिक एसिड (Folic acid)
यह वाटर-सॉल्युबल विटामिन है।
स्रोत: पत्तीदार शाक भाजी, सूरजमुखी के बीज, कुछ फलो में भी यह होता है।
फायदे: यह त्वचा के लोग और गठिया के उपचार हेतु बहुत ही शक्तिशाली है। गर्भवती महिलाओं को यह लेने ही सलाह दी जाती है।
विटामिन बी – 12 Multivitamin Ke Fayde
रासायनिक नाम: कयनोसोबलमीन (Cyanocobalamin)
यह वाटर-सॉल्युबल विटामिन है।
स्रोत: मछी, मास, दूध, अंडे और दूध दे बनाये उत्पादों में यह होता है।
फायदे: यह एनीमिया (खून की कमी), मुँह में अलसर जैसी बिमारियों को कम करता है।
विटामिन सी | Vitamin C in Hindi
रासायनिक नाम: एस्कॉर्बिक एसिड (Ascorbic acid)
यह वाटर-सॉल्युबल विटामिन है।
यह हमारी त्वचा और हड्डियों के लिए बहुत ही आवश्यक है। यह किसी घाव को ठीक करने में बहुत ही ज्यादा मदद करता है। विटामिन सी की कमी हम फल और सब्ज़ियां खा कर पूरी कर सकते है। टमाटर, ब्रोकोली में अच्छी मात्रा में विटामिन सी होता है। यह गर्भवती महिलाओ, धूम्रपान करने वाले व्यक्तियों को ज्यादा मात्रा में खाना चाहिए।
विटामिन डी | Multivitamin Ke Fayde Vitamin D in Hindi
रासायनिक नाम: एरगोसेल्सिफेरोल (Ergocalciferol)
यह फैट-सॉल्युबल विटामिन है।
विटामिन डी हमारे शरीर में कैल्शियम अब्सॉर्ब करने में बहुत ही मदद करता है। यह हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली को मज़बूत करने में भी मदद करता है, दांतो की सड़न को कम करता है। इसकी कमी से हमे सूखा रोग (Rickets) हो सकता है।
तीन चीज़ो के ज़रिये हमे विटामिन डी मिल सकता है – त्वचा के माध्यम से, अपने आहार से, और पूरक से। हमारा शरीर खुद विटामिन डी बना लेता है जब उसे सूरज की रौशनी मिलती है। आहार की बात करे तो दूध और अंडे की जर्दी से भी हमे विटामिन डी मिल जाता है।
विटामिन ई | Multivitamin Ke Fayde Vitamin E in Hindi
रासायनिक नाम: तोसोफेरोल्स (Tocopherols)
यह फैट-सॉल्युबल विटामिन है।
विटामिन ई हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली मज़बूत बनाता है। वनस्पति तेल, अनाज, बादाम, एवोकैडो, अंडे और दूध से हमे विटामिन ई मिल जाता है। जिन लोगो को किसी प्रकार के यकृत रोग होते है उनको यह ज्यादा लेने के लिए कहा जाता है। विटामिन ई के लिए कोई पूरक लेने से पहले डॉक्टर से जरूर परामर्श लें।
विटामिन K | Multivitamin Ke Fayde Vitamin k in Hindi
रासायनिक नाम: फीलोक्विनोने (Phylloquinone)
यह फैट-सॉल्युबल विटामिन है।
विटामिन K स्वस्थ हड्डियों और ऊतकों के लिए प्रोटीन बनाकर हमारे शरीर की मदद करता है।
विटामिन्स हमारी सेहत के लिए बहुत ही जरुरी है। इसलिए अपनी डाइट को इस प्रकार रखें के उसमे विटामिन्स जरूर हो।
मल्टीविटामिन के फायदे– Multivitamin Ke Fayde
- मल्टीविटामिन का सेवन करने से हमारा शरीर स्वस्थ रहता है और काम करने के लिये आवश्यक एनेर्जी मिलती है। हमारे शरीर को यदि आवश्यक विटामिन नहीं मिलते या कमी हो जाती है तो शरीर में जल्दी थकान और कमजोरी होने लगती है इसके साथ साथ कई तरह की बीमारिया हो सकती है।
- मसल्स की पावर बढ़ाने में मल्टीविटामिन का अहम रोल होता है। हर रोज मल्टी विटामिन का सेवन करने से शरीर और त्वचा में बढ़ती उम्र का प्रभाव नहीं पड़ता है एक तरह से एन्टी एजिंग का काम करता है।
- विटामिन B याददाश्त को मजबूत करता है
- मल्टीविटामिन का सेवन करने से तनाव व स्ट्रेस कम होता है हमारे शरीर का नर्वस सिस्टम सही काम करता है।
विटामिन्स की कमी से होती हैं, गंभीर समस्याएं
विटामिन और मिनरल्स आपके शरीर, सेहत और त्वचा के लिए बेहद जरूरी पोषक तत्व हैं जो आपके सौंदर्य को भी बरकरार रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। लेकिन शरीर में इनकी कमी होने पर इसका असर आपकी त्वचा पर साफ तौर पर देखा जा सकता है। अगर आपको निम्न त्वचा समस्याएं हैं, तो जानिए आपको कौन से विटामिन की जरूरत है और कैसे करें उनकी पूर्ति –
1 फटे होंठ – पर्याप्त पानी पीने के बावजूद भी अगर आपके होंठ सूखे और फटे रहते हैं, तो आपके शरीर में आयरन, जिंक, विटामिन बी2, बी3, बी12 की कमी हो सकती है। इनकी पूर्ति के लिए डाइट पर विशेष ध्यान देना होगा।
क्या खाएं – मूंगफली, पालक, दालें, फलियां, विटामिन सी से भरपूर चीजें, अंडा, पोट्री मीट, टूना, सालमन, शैलफिश आदि।
2 चेहरे पर लालिमा और बालों का झड़ना –
अगर आपके शरीर को विटामिन बी7 पर्याप्त मात्रा में नहीं मिल पा रहा है, तो आपको बालों से जुड़ी समस्या होने के साथ ही चेहरे पर लाल निशान उभर सकते हैं।
क्या खाएं – ताजा अंडे के बजाए उबले हुए अंडे का प्रयोग ज्यादा से ज्यादा करें एवोकेडो, या सोयाबीन, अखरोट, सालमन, मशरूम, फूलगोभी और केला।
3 त्वचा पर लाल–सफेद दाग – खास तौर से चेहरे, बांह, जांघ या पीठ पर मुंहासों की तरह लाल और सफेद दाग होना, आधारभूत फैटी एसिड के अलावा विटामिन ए और विटामिन ई की कमी को दर्शाता है।
क्या खाएं – संतृप्त वसायुक्त और ट्रांस फैट युक्त चीजों से दूर रहें और प्राकृतिक व हेल्दी फैट पर ध्यान दें। मूंगफली, बादाम, अखरोट, अलसी, पटसन, और विटामिन ए युक्त चीजों के साथ ही हरी सब्जियां, गाजर, लाल मिर्च, शकरकंद का भरपूर प्रयोग करें। साथ ही विटामिन डी के लिए 10 मिनट धूप जरूर लें।
4 अकड़न और सिरहरन –
यदि आप हाथ, पैर या शरीर के किसी भी भाग में अकड़न, संवेदनाशून्य और सिहरन या कंपन महसूस करते हैं, तो यह विटामिन बी, बी6, बी12 और बी9 यानि फॉलिक एसिड की कमी के कारण हो सकता है। इनकी कमी से एनीमिया, डिप्रेशन, हार्मोन असंतुलन, मांसपेशियों की अन्य समस्याएं भी हो सकती हैं।
क्या खाएं – चुकंदर, फलियां, पत्तेदार सब्जियां, शतावरी, अंडा, शैलफिश, चिकन आदि का प्रयोग करना इसके लिए लाभदायक होगा।
5 ऐंठन और दर्द –
खास तौर से अंगुलियों, कलाई और पैर के पंजे और पीठ में लंबे समय तक ऐंठन और दर्द महसूस होना- कैल्शियम, मैग्नीशियम और पोटेशियम की कमी के लक्षण हो सकते हैं।
क्या खाएं – बादाम, केला, चेरी, सेब, अंगूर, ब्रोकली, हरी पत्तेदार सब्जियों का अधिक से अधिक प्रयोग करना इन समस्याओं में लाभदायक हो सकता है।
उपचार की Guidelines क्या हैं?
विटामिन सी (Vitamin C) के उपचार में विटामिन की कमी को पूरा करना शामिल है जो रोगी के शरीर में नहीं पाए जाते हैं।
मल्टीविटामिन की गोलियां (Multivitamin tablets and supplements) लेने से इस विसंगति को सामान्य करने में मदद मिलती हैं। इसके अलावा
एक व्यक्ति को संतुलित जीवन शैली (balanced lifestyle) बनाए रखना होगा और स्वस्थ आहार शामिल करना होगा। इससे उन्हें सभी आवश्यक पोषक तत्व (essential nutrients) प्राप्त करने में मदद मिलेगी।
ठीक होने में कितना समय लगता है?
मल्टीविटामिन गोलियां (Multivitamin tablets) जो किसी व्यक्ति को आवश्यक विटामिन (essential vitamins) प्राप्त करने में मदद करती हैं उनके द्वारा एविटामिनोसिस (avitaminosis) से जुड़े लक्षणों को कम किया गया है।
हालांकि, उन्हें काम करने में काफी समय लग सकता है और रोगी पर भी निर्भर करता है कि उसकी स्थिति कितनी गंभीर है। हालांकि, एविटामिनोसिस (avitaminosis) के हल्के मामलों में, एक रोगी को ठीक होने के लिए अधिक समय की आवश्यकता नहीं होती है।
भारत में इलाज की कीमत क्या है?
मल्टीविटामिन टैबलेट (multivitamin tablets) की एक महीने की कीमत 350 रुपये से 1650 रुपये के बीच कहीं भी हो सकती है। विटामिन डी की खुराक (Vitamin D supplements ) की लागत 360 रुपये से 6440 रुपये के बीच हो सकती है।
उपचार के परिणाम स्थायी (permanent ) हैं?
विटामिन की कमी (vitamin deficiency) आमतौर पर बहु-विटामिन गोलियों और कुछ पूरक पदार्थों (multi-vitamin tablets and some supplements) की मदद से पूरी की जाती है जब विटामिन रोजाना भोजन में आसानी से उपलब्ध नहीं होता है। हालांकि, ये दवाएं विटामिन के संतुलन को बहाल करने में मदद करती हैं जो मानव शरीर में सबसे अच्छी उपस्थित होनी चाहिए।
हालांकि, एक व्यक्ति फिर से एक अस्वास्थ्यकर जीवनशैली (unhealthy lifestyle) और कुछ अन्य चिकित्सा स्थिति के कारण एविटामिनोसिस (avitaminosis) से पीड़ित हो सकता है। इसलिए,स्थायी परिणाम(permanent) नहीं हैं। स्वस्थ रहने के लिए विटामिन्स का रोजाना सेवन आवश्यक है ॥
मल्टीविटामिन के नुकसान और इसके साइड इफेक्ट
वैसे तो मल्टीविटामिन के सेवन से फायदा ही मिलता है लेकिन अगर अधिक मात्रा में इसका उपयोग नुकसान दायक भी हो सकता है और इसके साइड इफेक्ट भी देखने को मिलते है जैसे
- सर दर्द
- गले में सूजन
- फेस में सूजन
- पेट खराब हो सकता है
- सांस लेने में दिक्कत महसूस हो सकती है।
अन्य पढ़ें : Calcium Deficiency in hindi-कैल्शियम की कमी के लक्षण