Well Fiber l वेल फाइबर मोदीकेयर के 10 फायदे

फाइबर अपने डाइट में जरूर शामिल करना चाहिये ऐसा आपने कई बार सुना होगा लेकिन फाइबर क्या है उसके फायदे क्या क्या हैँ,आज इस लेख में हम जानेंगे Well Fiber के फायदों बारे में। क्यूँकि एक हाई फाइबर डाइट आपको हमेशा फिट रखती है यह हाइपरटेंशन स्ट्रोक और दिल से सम्बन्धित बीमारियों से हमें बचाती है। फाइबर हमारे शरीर की जरूरत है।

Well fiber

फाइबर क्या है ? What is Well Fiber ?

फाइबर को हिन्दी में रेशा कहा जाता है और ये रेशे यानी फाइबर खाद्य पदार्थ, अनाज, फलियों,पत्तेदार सब्जी, रोटी और फलों आदि में पाए जाते हैँ। और फाइबर की खास बात यह होती है कि यह बिना पचे और अवशोषित हुए ही आँत से बाहर निकल जाते हैँ ये हमारी आँत की दीवारों से चिपकते भी नहीं हैँ। रेशे यानी फाइबर के कारण आँत की साफ सफाई भी हो जाती है।

यानी फाइबर एक प्रकार का ऐसा कार्बोहाइड्रेट होता है जो पेट में जाने के बाद ग्लूकोज में परिवर्तित नहीं होता है जबकि ज्यादातर कार्बोहाइड्रेट ग्लूकोज में परिवर्तित हो जाते हैँ। फाइबर शरीर में बिना पचे ही बाहर निकल जाता है।

फाइबर के प्रमुख श्रोत Sources of Fiber

फाइबर दलिया,सूजी, बेसन, गेंहू का चोकर सहित आंटा, छिलके वाली दालें,इसबगोल की भूसी,शकरकंद, सलाद खीरा पपीता टमाटर अंगूर और प्याज आदि में भरपूर मात्रा में पाया जाता है। शरीर में फाइबर की कमी ना हो इसके लिये इन सभी चीजों को अपने भोजन में जरूर. शामिल करें।

फाइबर की कमी के लक्षण क्या हैँ ? Well Fiber ki kami ke lakshan

  • कब्ज की समस्या
  • वजन बढ़ना
  • जी मचलाना व उल्टी की समस्या
  • भूख नहीं लगना
  • बैड कोलेस्ट्राल बढ़ जाता है
  • थकान और सुस्ती का महसूस होना
  • पाचन क्रिया धीमी होने के कारण पाचन तन्त्र का कमजोर होना
  • ब्लड शुगर लेवल में बदलाव
  • मल सूख जाता है
Well Fiber

फाइबर कितने प्रकार के होते हैँ ? Types of Fiber

फाइबर दो प्रकार के होते हैँ

  • 1-अघुलनशील फाइबर (Insoluble Fiber)
  • 2- घुलनशील फाइबर (Soluble Fiber)
1-अघुलनशील फाइबर (Insoluble Fiber)

अघुलनशील फाइबर पानी में नहीं घुलता है और कब्ज को रोकने में मदद करता है क्यूँकि यह पाचन क्रिया को तेज करके भोजन को पाचन तन्त्र के माध्यम से आसानी से निकलने मददगार है। गेंहू का चोकर व आंटा किनोवा फलियां बादाम अखरोट नाशपाती पत्तेदार सब्जियां व ब्राउन राइस आदि में अघुलनशील फाइबर पाया जाता है।

2- घुलनशील फाइबर (Soluble Fiber)

घुलनशील फाइबर आसानी से पानी में घुल जाते हैँ और जैसे ही ये आँत से गुजरते हैँ फर्मेंटड यानी खमीरीकृत हो जाते हैँ जो कोलेस्ट्राल व ग्लूकोज के लेवल को कम करता है। घुलनशील फाइबर नट्स, बीन्स, हरी मटर जई, सेब, खट्टे फल,दलिया, गाजर आदि में पाएं जाते हैँ।

YOU MAY ALSO LIKE : Glucosamine Benefits in hindi

Well Fiber

फाइबर के फायदे Well Fiber Benefits in Hindi

  • 1- फाइबर में कैलोरी नहीं होती है इससे वेट लॉस में मदद मिलती है
  • 2- फाइबर डाइबिटीज को कंट्रोल करता है।
  • 3- हार्ट प्राब्लम्स से बचाने में मदद करता है
  • 4- कब्ज व गैस में आराम दिलाता है। जिनका मल सूख गया हो उनको आगे चलकर बवासीर की समस्या हो सकती है। उन लोगों को फाइबर का सेवन करने से कब्ज गैस व आगे चलकर बवासीर की समस्या से छुटकारा भी मिल सकता है।
  • 5- फाइबर कैंसर से बचाव करता है खास कर कोलन कैंसर जो कि पेट का कैंसर होता है।
  • 6- फाइबर लेने से पेट ज्यादा समय तक भरा हुआ महसूस होता है जिससे भूख कम लगती है और ज्यादा खाने से बच जाते है और वजन को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।
  • 7- ब्लड प्रेशर को नियन्त्रित करता है
  • 8- पाचन क्रिया को तेज करके डाइजेशन को बेहतर बनाता है। आंतों में प्रोबायोटिक का काम करता है जो पाचन के लिये आवश्यक जीवाणुओं के उत्पादन व विकास में मददगार है।
  • 9- हड्डियों को स्ट्रेंथ देता है क्यूँकि बोन्स को कैल्शियम प्रदान करता है।
  • 10- एन्टी एजिंग यानी उम्र बढ़ने से रोकता है आज आप देखते होंगे जितने लोग यंग से लग रहे हैँ हालाँकि उनकी उम्र हो गई है लेकिन अभी भी जवान से दिख रहे हैँ वो फाइबर का इनटेक करते हैँ। अगर आप भी यंग दिखना चाहते हैँ तो फाइबर का सेवन अपनी डाइट में जरूर करें।

Well Fiber का मुख्य श्रोत Gum Acacia Arabica है। मोदिकेयर वेल फाइबर एक घुलनशील फाइबर है जो हमारे शरीर को हर रोज चाहिये होता है हम जो भोजन करते हैँ उसमें रोज मर्रा के लिये जरूरी फाइबर नहीं मिल पाता है इसलिये वेल फाइबर को आपने डाइट में जरूर शामिल करें।

YOU MAY ALSO LIKE : Modicare Well Pain Oil Benefits in Hindi

निष्कर्ष:

Well Fiber अपने सम्पूर्ण स्वास्थ्य और तंदुरूस्ती में सुधार करने की चाह रखने वाले व्यक्तियों के लिए कई उल्लेखनीय फायदे देता है। पाचन स्वास्थ्य को बढ़ावा देने और वजन प्रबंधन का समर्थन करने से लेकर रक्त शर्करा के स्तर को विनियमित करने और हृदय स्वास्थ्य को बढ़ाने तक, एक सुविधाजनक और प्रभावी तरीका प्रदान करता है। Well Fiber को अपनी दिनचर्या में शामिल करके, आप एक स्वस्थ जीवन शैली प्राप्त करने और फाइबर युक्त आहार का लाभ प्राप्त करने की दिशा में एक सक्रिय कदम उठा सकते हैं।

हमें प्रतिदिन कितने ग्राम फाइबर की जरूरत होती है।

एक पुरुष को 40 ग्राम व महिला को 30 ग्राम फाइबर की प्रतिदिन जरूरत होती है।

Well Fiber को कैसे यूज करना है और इसका डोज क्या है ?

Well Fiber Modicare शैशे यानी पाउच में आता है। इसको किसी भी पेय पदार्थ में मिलाकर या खाने में सब्जी में मिलाकर सेवन कर सकते हैँ।मोदीकेयर Well Fiber का एक पाउच 5 ग्राम का हैl
Dose
पहले 3 दिन : 1 Sachet
चौथे से छठें दिन : 2 Sachet
सातवें दिन के बाद : 3 Sachet

Leave a Comment